क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। विगत दिनों ज्वालापुर के आर्यनगर चौक के पास एक अज्ञात पुरूष का शव बरामद हुआ था। काफी प्रयास के पश्चात शव की पहचान जयदेव निवासी बंगाल के रूप में हुई जो काफी समय से ज्वालापुर क्षेत्र में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा था।
हत्या की संभावना को परखते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम ने विभिन्न प्रयासों के पश्चात मृतक के साथी मजदूर को रेलवे स्टेशन ज्वालापुर से दबोचा। पूछताछ में पता चला की नशा करने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने पर अभियुक्त ने भारी पत्थर से सिर कुचलकर साथी की हत्या कर दी और गिरफ्तारी के डर से भागने की जुगत में रेलवे स्टेशन पहुंच गया लेकिन मामले में पैनी निगाह रखे हुए हरिद्वार पुलिस से बच न सका।

More Stories
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत
वायरल वीडियो मामले में पुष्पक गैस सर्विस को कारण बताओ नोटिस। 2 दिन में देना होगा जवाब।
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।