ब्यूरो
देहरादून। देहरादून के बल्लूपुर चौक के पास अचानक एक गैराज में आग लग गई। देखते ही देखते इस आग में गैराज में रखी एक कार जल कर खाक हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार जीएमएस रोड के पास एक गैराज में आग लग गई। आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस आग में गैराज में रखी एक i10 कार जलकर राख हो गई। गैराज में रखा काफी सारा सामान भी जल गया है। एक घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

More Stories
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।
बीएचईएल देश के विकास की एक आधारशिला है: एच. डी. कुमारस्वामी