लखपत सिंह राणा
केदारनाथ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड दौरे के दौरान केदारनाथ में बाबा केदार की पूजा-अर्चना की। इस दौरान राहुल गांधी बाबा केदार के आरती समारोह में भी शामिल हुए।
इस दौरान केदारनाथ यात्रा पर पहुंचे राहुल गांधी का सादगी भी देखने को मिला है। राहुल गांधी ने केदारनाथ मंदिर में भक्तों को चाय परोसी। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें राहुल गांधी ने बाबा केदार के भक्तों को चाय पिलाते हुए और उनसे बातचीत करते हुए नजर आए।
बताते चलें कि राहुल गांधी की केदारनाथ धार्मिक यात्रा सरकारी व्यवस्था में नहीं है, बल्कि निजी व्यवस्थाओं में है। राहुल गांधी केदारसभा के पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला के गेस्ट हाउस में रुके हैं।

More Stories
17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः रावत
केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।
सीएनजी गैस से भरे वाहन की आपस में हुई जोरदार टक्कर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक चालकों की बची जान।