लखपत सिंह राणा
रुद्रप्रयाग। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ को श्री केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए शनिवार को पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें ऐन मौके पर अपने कार्यक्रम में परिवर्तन करना पड़ा। बदरीनाथ धाम में मौसम साफ होने के चलते मुख्यमंत्री बद्रीनाथ पहुंच गए हैं। हालांकि अब संभावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रविवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुँचेंगे।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय श्री केदारनाथ धाम भ्रमण प्रस्तावित था। दोपहर दो बजे तक सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी लेकिन ढाई बजे के बाद केदार घाटी में मौसम खराब होने एवं घना कोहरा छाने के कारण हैली सेवाएं बाधित हो गई। जिसके बाद प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों के सुझाव के बाद उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम जाना तय किया।

More Stories
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली “झोटा-बुग्गी” यात्रा।
प्रदेश में हुए 19 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादले: आशीष चौहान देहरादून के जिलाधिकारी, पीसीएस जितेंद्र कुमार बने हरिद्वार के उपजिलाधिकारी से अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार। देंखे सूची
कमेटी के पैसे नहीं मिलने से परेशान महिला ने खाया जहर, दो दिन जूझने के बाद हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी।