मनोज सैनी
हरिद्वार। शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी येलो अलर्ट के अनुसार जनपद हरिद्वार में 16 जनवरी, 2024 को कुछ स्थानों में शीत दिवस की स्थिति तथा घने कोहरे की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा विद्यालयों जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 16 जनवरी, 2024 को जनपद हरिद्वार के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-08 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त जिन विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत कक्षा-09 से कक्षा-12 तक अतिरिक्त कक्षाए संचालित की जा रही है, उनका समय प्रातः 09:00 बजे के बाद रखा जाये।
आदेश के उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।