ब्यूरो
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में स्थित सरस्वती विहार निवासी एक युवक की जिम करते वक्त हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। घटना के वक्त युवक ट्रेडमिल पर रनिंग कर रहा था। ट्रेडमिल दौड़ते हुए अचानक गिर गया और घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।
[yotuwp type=”videos” id=”RUtEVIjlr_0″ ]
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले सिद्धार्थ कुमार पुत्र विनय कुमार सिंह बिहार के मूल निवासी हैं। शनिवार दोपहर 11:55 पर वह खोड़ा के सरस्वती विहार स्थित जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए अचानक सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही सिद्धार्थ की मौत हो गई। अचानक मृत्यु के बाद परिजन सिद्धार्थ शव को बिहार पैतृक गांव बिहार ले गए। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

More Stories
17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः रावत
केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।
सीएनजी गैस से भरे वाहन की आपस में हुई जोरदार टक्कर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक चालकों की बची जान।