सुनील मिश्रा
हरिद्वार। उददेश्वर पब्लिक स्कूल ज्वालापुर में श्री अरविंदो की नेशनल एजुकेशन पॉलिसी का दो दिवसीय कार्यशाला 3 और 4 नवंबर को आयोजित की गई। कार्यशाला कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका अंजना पूनम कीर्ति नूपुर जोशी व सुधा कालिया रही। जिन्होंने सभी अध्यापकों व छात्र-छात्राओं को शिक्षा से संबंधित अपने विचारों द्वारा आगे बढ़ाने को प्रोत्साहित किया एवं सभी अध्यापकों व छात्रों के विचारों को शिक्षा के क्षेत्र में जानने का प्रयास किया। कार्यशाला में स्कूल प्रबंधक कमल किशोर शर्मा, डॉक्टर शैलजा मैम एवं उददेश्वर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती आरती गौतम, उप प्रधानाचार्य श्रीमती बबीता शर्मा उपस्थित रही। कार्यशाला में अंजना पूनम व कीर्ति ने सभी छात्रों व अध्यापकों को शिक्षा से संबंधित कई प्रकार के कार्यकलाप कराये जो सभी के लिए उत्साहवर्धन व प्रेरणादायक रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक द्वारा कार्यशाला का समापन करते हुए उददेश्वर पब्लिक स्कूल के सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई एव सभी को आशीर्वाद प्रदान किया गया।

More Stories
सनातन परिवार की ओर से भाई जी के मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने भक्तों को दिया शुभाशीष।
मुख्य सचिव पर लगाया कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बातों को अनसुना करने का आरोप। अधिकारियों ने नहीं सुने जनहित के मुद्दे।
भ्रष्ट और लाखों रुपए के गबन के आरोपी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक पद से हटाए गए जयंत चौहान को प्रधानाचार्य और कर्मचारी ने भेजा जवाब, लिखा आपको निलंबन का कोई अधिकार नहीं।