ब्यूरो
चमोली। हेमकुंड साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को इन दिनों प्रकृति के सुंदर नजारे देखने का मौका मिल रहा है। हेमकुंड साहिब के पैदल मार्ग के आसपास ही इन दिनों राज्य पुष्प ब्रह्मकमल सहित नाना प्रकार के पुष्प खिले है। फूलों की घाटी से लेकर हेमकुंड साहिब तक पूरी घाटी रंग बिरंगे फूलों के मनमोहक छटा बिखेर रही है, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक खासे उत्साहित है। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिद्रा ने बताया कि इस वर्ष हेमकुंड वैली में अचम्भित करने वाले नाना प्रजाति के फूलों का अंबार लगा हैं। ईश्वर की अपार कृपा से यह मन में सदैव क़ैद करने योग्य दृश्य श्रद्धालुओं की अंतर आत्मा को छू रहे हैं। इस वर्ष प्रभु की बख़्शीश से मौसम भी बहुत साथ दे रहा है। श्रद्वालु अपनी तीर्थयात्रा के साथ इन अदभुत नज़ारों का आनंद उठा रहे हैं। हेमकुंड यात्रा सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर अच्छी व्यवस्थाएं की है। इस साल अब तक 130486 से अधिक श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचे है।

More Stories
स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर मुकद्मा दर्ज कराए जाने से भड़के कांग्रेसजन। रानीपुर कोतवाली का किया घेराव, की दर्ज मुकद्मा वापस लेने की मांग।
17 जुलाई को देहरादून में होगा “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम। कार्यक्रम की सफलता के लिए युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक।
भारी बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने खुद सड़कों पर उतरे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित।