सुनील मिश्रा
हरिद्वार। अर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लोगों को निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए उत्तरी हरिद्वार में दूधाधारी बर्फानी अस्पताल पुनः शुरू किया जा रहा है। दूधाधारी अस्पताल कोविड काल में बंद हो गया था। 16 अगस्त से दोबारा शुरू किए जा रहे अस्पताल में मरीजों निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल में ओपीडी, सर्जरी और दवाइयां सभी तरह की सुविधाएं निःशुल्क होंगी। अस्पताल में एलोपैथिक और होम्योपैथिक दोनों पद्धतियों से मरीजों का इलाज किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि नर सेवा नारायण सेवा की भावना से अस्पताल को दोबारा शुरू किया जा रहा है। अस्पताल के डायरेक्टर अरुणालोक चक्रवर्ती ने बताया कि अस्पताल के संरक्षक संत प्रभुदास महाराज की प्रेरणा से अस्पताल में 12 विशेषज्ञ चिकित्यों की निुयक्ति की गयी है। आगे चिकित्सों की संख्या और बढ़ायी जाएगी। अस्पताल में अत्याधुनिक जांच मशीनें लगाई जाएंगी। सभी जांच निःशुल्क की जाएंगी। जटिल बीमारियों के इलाज के लिए अलग से होम्योपैथी चिकित्सा विभाग भी स्थापित किया गया है।

More Stories
नवरात्रि पर्व पर अलर्ट है खाद्य सुरक्षा विभाग: चेकिंग अभियान में 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर किया नष्ट।
जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज और भूपतवाला में बने अस्पताल को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की धामी सरकार पर बोला हमला: कहा बदहाल स्थिति में है जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं।
स्वास्थ्य विभाग को मिले 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक।