ब्यूरो
श्रीनगर। अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के सामने आज एक मांग रखी है उन्होंने कहा कि हमे 25 लाख रुपये नहीं चाहिए, बल्कि अंकिता के हत्यारों को मौत की सजा दी जानी चाहिए। कहा वह संतुष्ट नहीं हैं। सीएम धामी से सवाल पूछले हुए वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि यदि ऐसा जघन्य अपराध आपके परिजनों के साथ होता तो आप क्या करते? साथ ही अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने सीएम धामी से सवाल किया कि अगर अंकिता की जगह आपकी बहन या आपकी लड़की होती तो आप पर क्या बीतती? धामी सरकार की ओर से 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता पर वह कहते हैं कि वह इससे संतुष्ट नहीं है। उनका साफतौर से कहना है कि ‘मौत के बदले मौत’ होनी चाहिए।
इससे पहले अंकिता की मां ने भी जिला प्रशासन पर सवाल उठाए थे। आरोप लगाया था कि सरकार ने दबाब देकर बेटी अंकिता का अंतिम संस्कार करवा दिया था। मां ने सरकार से सवाल पूछा था धामी सरकार से सवाल किया था की शाम 6:00 बजे कौन सा अंतिम संस्कार किया जाता है।
बताते चलें कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के श्रीकोट में अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई कराते हुए अंकिता के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

More Stories
शहीद दिवस पर कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद। आजादी के मतवालों ने अपने रक्त से लिखा था इंकलाब: आलोक शर्मा
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।