राजेंद्र शिवाली
कोटद्वार। कोतवाली श्रीनगर पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान एक युवती श्रीकोट में अकेले घुमते हुये दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुये सुरक्षा की दृष्टि से युवती को महिला हेल्प डेस्क थाना श्रीनगर में लाया गया। पूछने पर युवती पुलिस को पहले गुमराह करती रही। तत्पश्चात गहनता से पूछताछ करने पर युवती ने अपना नाम कशिश पुत्री सन्तोष, निवासी मणी चौरास थाना कीर्तिनगर जनपद टिहरी गढवाल बताया। युवती ने बताया की उसकी अपने भाई से मोबाइल को लेकर झगड़ा हो गया। जिस कारण वह घर से बिना बताये निकल गयी। पुलिस टीम द्वारा युवती द्बारा बताये गये मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर परिजनों को थाने बुलाकर युवती को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

More Stories
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।
छेड़छाड़ व चोर पहुंचाने वाले दो अभियुक को 3-3 वर्ष की कैद।
प्रेस क्लब, हरिद्वार वार्षिक चुनाव: अध्यक्ष पद पर 2 व महासचिव पर 3 ने लिया नामांकन।