
रुड़की ब्यूरो
रुड़की। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव ने आज रुड़की में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया हमारी लड़ाई उत्तराखंड में चुनाव लड़ने की ही नहीं है बल्कि उत्तराखंड में 2022 में सरकार बनाने की भी है। जल्द ही स्थाई रूप से संगठन की घोषणा होगी और कर्मठ व सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही साथ स्थानीय मुद्दों पर भी पार्टी मुखर होगी और अब तक सरकार में रही दोनों ही पार्टियों की विफलताओं पर जनता में जागरूक अभियान चलाया जाएगा तथा दिल्ली मॉडल की तर्ज पर उत्तराखंड प्रदेश में देवभूमि मॉडल बनाकर जनता के बीच पार्टी जाएगी।
दिल्ली प्रदेश में पूर्ण राज्य का दर्जा न होने के कारण भी आम आदमी पार्टी ने लोगों के हितों में अच्छा काम किया है जिसको लोगों ने पसंद भी किया। परंतु उत्तराखंड राज्य पूर्ण राज्य है और यहां आम आदमी पार्टी की सरकार जनता के हितों में और भी बेहतर कार्य कर सकती है। 2022 में उत्तराखंड में जनता ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इसलिए आप 2022 में बतौर सरकार यहां के आमजन की दिक्कत को हल करने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह भी संकल्प लें की हमें अच्छे शिक्षा अच्छा स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जोनल इंचार्ज श्री चंद बोहरा जी प्रदेश प्रवक्ता महक सिंह सैनी, नवीन मारिया, हरेंद्र त्यागी, मनोज द्विवेदी, सारिक, नरेंद्र चौधरी, ब्रहम सिंह दीवान, सुनीता सैनी, शशि पुंडीर, दुष्यंत महारथी, विजेंद्र सैनी, मोहम्मद दानिश, गुलफाम, प्रेम सिंह, सुरेंद्र शर्मा, अनिल कश्यप, नाथीराम, वेदपाल सैनी, शौकीन, शाहरुख, प्रवीण कुमार आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
सपा कार्यालय पर मनाया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन।
सिडकुल स्थित एचएमटी ग्रांड होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 3 युवक गिरफ्तार।
ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान ने लगाया यूनियन कार्यालय पर जबरन कब्जा करने का आरोप।