हरीओम गिरी
रुड़की। नगर निगम रुड़की के वार्ड नंबर 30 में कुंदन के बर्फ खाने के पास फैले कूड़े को लेकर क्षेत्र की जनता में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। यहाँ पर सड़क की चौड़ाई करीब 40 फ़ीट की है लेकिन सड़क पर रखे कूड़ेदान और सड़क पर फैले कूड़े के कारण लोगो को आवाजाही के लिए मात्र चार फ़ीट का ही रास्ता मिल पा रहा है।
ख़ास बात यह है की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल का आवास भी यहाँ से मात्र कुछ ही दूरी पर है लेकिन चुनाव में इस कूड़ेदान को हटवाने का वादा करने के बाद भी मेयर अपने पड़ोसियों को ही इस समस्या से मुक्ति नहीं दे पाए है।
बता दे की वार्ड नंबर 30 में कुंदन के बर्फखाने के पास काफी समय से कूड़ेदान रखे है जिस कारण पूरे दिन यहाँ पर कूड़े का ढेर लगा रहता है। मात्र कुछ फ़ीट की दुरी पर राधा कृष्ण भगवान् का मंदिर है जिसमे आने वाले श्रद्धालुओं को इस कूड़े के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
इस कूड़े में पुरे दिन जानवर मुँह मारते रहते है। लोगो के द्वारा कई बार मेयर गौरव गोयल से इस कूड़ेदान को हटाने की शिकायत की गई है। लेकिन यहाँ से कूड़ेदान नहीं हट पाया है जिस कारण क्षेत्र के लोगो में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। स्थानीय निवासी सुभाष यादव बताते है की मेयर ने चुनाव में इस कूड़ेदान को यहाँ से हटाने का वादा किया था लेकिन चुनाव में जीतने के एक साल से भी जयादा समय बीत गया है। लेकिन मेयर ने अपना वादा पड़ोसियों से ही पूरा नहीं किया है जिस कारण हम अपने को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे है उनका कहना है की मेयर का पड़ोस होने के चलते यह काम सबसे पहले होना चाहिए था लेकिन नहीं हो पाया है।

More Stories
सीएनजी गैस से भरे वाहन की आपस में हुई जोरदार टक्कर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक चालकों की बची जान।
बहादराबाद में कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री हरक सिंह और प्रीतम सिंह के साथ खेली फूलों की होली।
जिला बार संघ ने भी जिला जज के साथ मनाया होली मिलन कार्यक्रम। विविधता में एकता ही भारत की शक्ति: जिला जज