Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

अपराध: गौमांस व जीवित गाय के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार, पकड़ी गई गाय को उचित स्थान पर भिजवाया

क्राइम ब्यूरो
भगवानपुर। जनपद हरिद्वार के थाना भगवानपुर पुलिस ने गोकशी करते हुए गौमांस तथा गोकशी उपकरणो के साथ किया दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के आदेशानुसार और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मंगलौर के निर्देशन में चलाये जा रहे निरोधात्मक कार्यवाही अभियान के अन्तर्गत क्षेत्र में गोकशी होने वाले स्थानों पर भगवानपुर पुलिस द्वारा टीमे बनाकर देर रात छापामारी की गयी जिसके फलस्वरूप मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर से शहनवाज पुत्र अखलाख नि0 ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर, शादाब पुत्र अखलाख नि0 उपरोक्त को रंगे हाथ गौकशी करते हुए मय गोकशी उपकरणो के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 250 किलोग्राम गोमांस मय जीवित गाय तथा एक लकडी का गुटका व 4 छुर्री, 2 कुल्हाडी, अक चापड व एक तराजू मय बाट के साथ बरामद किये गये। पकड़ी गयी गाय को द्वारा उचित माध्मय गोशाला भिजवाया गया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया है। साथ ही दोनों अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार दोनों अभियुक्त सगे भाई है और पूर्व में भी गोकशी के मुकदमो में जेल जा रखे है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वह गोमांस को फुटकर में उत्तर प्रदेश के गांव में स्पलाई करते है। कुछ दिनो से उन्होंने यह काम बन्द कर दिया था परन्तु आज फिर इस अवैध कार्य को अंजाम से ही रहे थे कि पुलिस ने पकड लिया।
गौकसी में पकड़ने वाली पुलिस टीम में
पी0डी0 भट्ट( थानाध्यक्ष), उ0नि0 पुष्पेन्द्र सिंह, का0 संजय पुरी, का0 बलविन्दर, का0 देवेन्द्र सिंह, का0 बलदेव, का0 नरेश कुमार शामिल थे।

Share
error: Content is protected !!