Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने किया परशुराम चौक के निर्माण कार्य का शुभारंभ

सुनील मिश्रा
हरिद्वार। पुराने रानीपुर मोड पर श्री भगवान परशुराम चौक के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करते हुए अपर मेलाधिकारी श्री हरबीर सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम जी विष्णु के अवतार और शिव के परम भक्त थे इन्हें शिव से विशेष परशु प्राप्त हुआ था। आज हरिद्वार के सभी ब्राह्मण प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भगवान परशुराम चौक का निर्माण हमारे द्वारा प्रारम्भ हो रहा है ये हमारे एवं हरिद्वार की जनता के लिए गौरव की बात है। हरिद्वार तीर्थ नगरी है इस प्रकार प्रतीक निर्माण कार्यो से हमारी आने वाली पीढी अपने महापुरूषों व संस्कृति का स्मरण करती है। अखण्ड परशुराम अखाडा के अध्यक्ष पं. अधीर कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण संसार में पूरे समाज का हमेशा अग्रणी रहा है उसने हमेशा समाज को सही दिशा प्रदान की है। इस कार्य को करने की परम आवश्यकता थी जो भगवान की कृपा से आज शुभारम्भ हुआ है।

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश संयोजक पं. बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान किसी एक के नहीं होते हैं वह जन-जन के होते हैं जब कोई व्यक्ति इस चौक का नाम लेगा तो श्री भगवान के नाम का उच्चारण होगा इसलिए आज यह बहुत ही पुनीत कार्य हुआ है। कार्यक्रम के संयोजक एवं विहिप के जिला अध्यक्ष पं. नितिन गौतम ने कहा कि यह कार्य पंचपुरी के सभी ब्राह्मण संगठनों की सहमति से सम्पन्न हो रहा है हमें आशा है कि भविष्य में सभी का इसी प्रकार सहयोग बना रहेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद भव्य रूप से उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा और इस कार्य में प्रशासन का पूरा सहयोग किया जायेगा।
इस मौके पर पं. पवन कृष्ण शास्त्री कथावाचक, पं. प्रवीण झा, पं. शिखर पालीवाल, पं. विकास प्रधान, पं. विकास तिवारी, पं. राजीव शर्मा, पं. विनोद मिश्रा, पं. अशोक शर्मा, पं. संगम शर्मा, पं. विश्वास शिवपुरी, पं. अमित शर्मा, पं. विपिन शर्मा, पं. विकास शर्मा, पं. प्रशांत शर्मा, ज्ञानेन्द्र पण्डित, पं. विक्रान्त शर्मा, पं. सौरभ शर्मा, पं. मनोज गिरि, पं. अभिषेक त्रिपाठी, सुनील सहित हरिद्वार के समस्त ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share
error: Content is protected !!