मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड मे कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आज प्रदेश में 2630 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई। इसके साथ साथ आज प्रदेश में 12 कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की भी मौत हुई। आज सबसे ज्यादा कोरोना मरीज देहरादून में 1281 और हरिद्वार में 572 कोरोना पॉजिटिव केस मिले।नैनीताल में 186 और उधमसिंह नगर में मिले 161 पॉजिटिव। अब तक राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 124033 हो गयी है व राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 1868 तक पहुंच चुकी है।

आज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि अभी भी अस्पताल में 270 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है जिसमें अस्पताल में भर्ती 50 मरीजों की हालत बेहद गम्भीर है।

More Stories
शहीद दिवस पर कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद। आजादी के मतवालों ने अपने रक्त से लिखा था इंकलाब: आलोक शर्मा
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।