अरुण सैनी
हरिद्वार। काकोरी काण्ड के शहीदों को याद करते हुए आज रावली महदूद में प्रभात फेरी निकाली गयी और क्रांतिकारी अशफ़ाक़ उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह एवं राजेन्द्र लाहिड़ी के अमर बलिदान को याद किया गया। काकोरी कांड के शहीदों को याद करते हुए इंकलाबी मजदूर केन्द्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार ने कहा की काकोरी कांड के शहीद अशफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह एवं राजेंद्र लाहिड़ी आदि क्रांतिकारियों ने लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में काकोरी स्टेशन के नजदीक जो अंग्रेजों के खजाने को लूटा। यह खजाना अंग्रेजो के द्वारा भारत को लूट कर अपने देश ले जाया जा रहा था। क्रांतिकारियों का उद्देश्य इस खजाने से आजादी के आंदोलन को और तेज करना था। इन क्रांतिकारियों ने देश को आजाद करने के लिए सभी जाति धर्म के लोगों को एक साथ लेकर अंग्रेजों से लोहा लिया और अपने प्राणों की बलि दे दी।
भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के महामंत्री अवधेश कुमार ने कहा कि हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा 1917 में रूस में महान अक्टूबर समाजवादी क्रांति के विचारों को आत्मसात करके हिन्दुस्तान के नौजवानों में क्रांति के लिए जोश पैदा किया। समाजवाद से प्रेरित होकर ही इन क्रांतिकारियों ने अपने संगठन का नाम हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन रखा। फूड्स श्रमिक यूनियन आई टी सी के प्रचार मंत्री देवेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने के लिए तीन काले कृषि कानून लायी है जिसका पहले पंजाब और हरियाणा में और अब पूरे देश में विरोध हो रहा है। 26 नवम्बर से देश भर के किसानों ने राजधानी दिल्ली की सीमाओं को ही अपने आन्दोलन का केन्द्र बनाया हुआ है। 24 दिन से लगातार आन्दोलन चल रहा है। सरकार आंदोलन का दमन इस प्रकार कर रही है जिसमें अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है। 38 किसान इस आन्दोलन में शहीद हो चुकेे है।
प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की संयोजिका दीपा ने कहा कि आज के दौर में आजादी के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि वर्तमान के संघर्षों में भागीदारी करके और इस पूंजीवादी व्यवस्था के स्थान पर मजदूर- मेहनतकशों का राज समाजवाद को लाने के लिए संघर्ष में अधिक से अधिक भागीदारी करके ही हो सकती है। प्रभात फेरी में राज किशोर, पंकज कुमार, राजू, नीशू कुमार, अवधेश कुमार, कुलदीप सिंह, विजय कुमार, रामकुमार, ब्रिजेश कुमार, देवेंद्र सिंह रंजना एवं दीपा आदि उपस्थित रहे।
More Stories
भेल हरिद्वार में पेड़ की चपेट में आई मृतक आंचल के परिजनों को प्रशासन ने सौंपा 4 लाख का चैक।
सिडकुल में होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का गोरखधंधा, पुलिस ने छापा मार 3 महिलाओं सहित 7 को किया गिरफ्तार।
निकाय मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने सीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन। बीएलओ और सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग