Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

उत्तराखंड में थोड़ी और छूट के साथ 8 जून तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

मनोज सैनी

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू को एक बार फिर 8 जून तक बढ़ा दिया है। इस बार के कोरोना कर्फ्यू में थोड़ी ज्यादा छूट दी गई है। अब राशन, किराना तथा दूसरी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें दो दिन खुलेंगी। मुख्यमंत्री तीरथ रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि इस बार में कोरोना कर्फ्यू में राशन/किराना तथा दूसरी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें 1 व 5 जून को सुबह 8 बजे से 1 बजे तक खुलेंगी। स्टेशनरी और किताबों की दुकानें 1 तारीख को खुलेगी। अन्य व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत रहेगी।

Share
error: Content is protected !!