ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने उत्तराखंड में नई बिजली दरों की घोषणा कर दी है। नई व्यवस्था में घरेलू में 25 पैसे, कमर्शियल में 30 से 80 पैसे और उद्योग में 65 से 70 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोत्तरी हो गई है। ऐसे में अब उपभोक्ताओं को बिजली खर्च के लिए अतिरिक्त रुपये चुकाने होंगे। बिजली की नई दरें 01 अप्रैल 2023 से लागू होंगी।
यूईआरसी ने इस बार समय पर बिल जमा कराने वाले उपभोक्ताओं को राहत दी है। डिजिटल भुगतान करने पर छूट को 1.25 प्रतिशत से बढ़ा कर 1.5 प्रतिशत कर दिया गया है। अन्य माध्यमों से बिल भुगतान पर छूट को 0.75 से बढ़ाकर एक प्रतिशत कर दिया गया है। लंबे समय बाद बीपीएल श्रेणी भी बिल बढ़ा दिया गया है। बीपीएल श्रेणी में 10 पैसा प्रति यूनिट बढ़ा दिया गया है।
घरेलू श्रेणी के 100 यूनिट/माह तक इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं हेतु बिजली दरें में सिर्फ 25 पैसा/यूनिट की वृद्धि की गई है। कुल लगभग 12.54 लाख उपभोक्ता, जो कि कुल घरेलू उपभोक्ता का 47 फीसदी है। यहीं नहीं, घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए राष्ट्रीय टैरिफ नीति के अनुरूप की औसत लागते के 20% पर क्रॉस सब्सिडी रखने उद्देश्य से वृद्धि की गई है।

More Stories
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।