
उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए एक सीट खाली हो रही है। इसके लिए चुनाव होना है। भाजपा की ओर से भेजे गए पैनल में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार जोशी के अलावा स्वराज विद्वान, डा कुंवर पाल सिंह दौलत, श्यामवीर सैनी आदि के नाम बताए जा रहे थे, लेकिन जब सूची घोषित हुई तो डॉ कल्पना सैनी का नाम घोषित कर संगठन ने जनता को हैरत में डाल दिया है। डॉ कल्पना सैनी को प्रत्याशी बनाए जाने से जनपद में खुशी का माहौल है।

More Stories
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।