मनोज सैनी
ऋषिकेश। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश होने से जगह-जगह जलभराव और भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। जलभराव व भूस्खलन के कारण मुनि की रेती में निर्माणधीन ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल के लिए बन रही सुरंग के अंदर 3 फुट तक पानी भर गया जिस कारण सुरंग में काम कर रहे इंजीनियर सहित 114 मजदूर फंस गए। जिन्हे एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
मुनि की रेती पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 9 बजे शिवपुरी में निर्माणाधीन एडिट-2 सुरंग में इंजीनियर और श्रमिकों के करीब 300 मीटर भीतर फंसे होने की सूचना मिली दी। सुरंग के बाहर मलबा आने से बरसाती पानी की निकासी बंद हो गई, जिससे सुरंग में करीब तीन फीट तक पानी भर गया।
बारिश में सुरंग के भीतर पानी का स्तर बढ़ने से इंजीनियर और श्रमिकों की सांसे अटक गई। पुलिस फोर्स जल पुलिस जवानों के साथ रेस्कयू उपकरण लेकर मौके पर पहुंची। सुरंग के बाहर मलबे को पोकलैंड मशीन से हटाया गया और रस्सियों के जरिए पुलिसकर्मियों ने सुरंग में जाकर भीतर सभी इंजीनियर और श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाला।

More Stories
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।