क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। सैलून में काम करने वाले युवक पर पफदा हुई एक युवती ने हंगामा करते हुए सैलून में जमकर तोडफोड की। जिससे सैलून में मौजूद ग्राहकों में भगदड मच गयी। बताया जा रहा हैं कि एक तरफा प्यार में पागल युवती के साथ उसका जीजा भी मौजूद था।

युवती को सैलून स्वामी व जीजा समझाता रहा लेकिन युवती ने किसी की भी नहीं सुनी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही युवती हंगामा कर वहां से चलती बनी। बताया जा रहा हैं कि युवती ने तीन दिन पूर्व भी देर शाम को सैलून में हंगामा किया था। जिसको पुलिस और परिजनों के समझाने पर मामले को शांत किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपुर मोड के समीप एक सैलून में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब एक युवती ने वहां पहुंचकर सैलून में काम करने वाले ज्वालापुर निवासी युवक से शादी के लिए दबाब डाला लेकिन उसके इंकार करने पर गुस्साई युवती ने जमकर हंगामा कर वहां पर तोडफोड शुरू कर दी। युवती के पागलपन को देखते ही सैलून में मौजूद ग्राहकों में भगदड मच गयी।
बताया जा रहा हैं कि युवती के साथ उसका जीजा था जोकि युवती को रोकते हुए समझाता रहा लेकिन प्यार में पागल युवती ने किसी की भी नहीं सुनी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही एक तरफा प्यार में पागल युवती वहां से चलती बनी। बताया जा रहा हैं कि युवती और सैलून कर्मी के बीच दोस्ती थी और एक-दूसरे से मोबाइल पर बाते करते थे। बताया तो यहां तक जा रहा हैं कि युवती का सैलून में अक्सर आना जाना था। घटना के सम्बंध में किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की गयी है।

मायापुर चौकी प्रभारी संतोष सेमवाल ने बताया कि पुराने रानीपुर मोड पर सैलून में एक युवती ने हंगामा करते हुए तोडफोड की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक युवती वहां से जा चुकी थी, घटना के वक्त युवती के साथ उसका जीजा भी मौजूद था। जोकि युवती को समझता रहा लेकिन उसकी भी युवती ने नहीं सुनी। उन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व भी युवती ने सैलून में पहुंचकर वहां काम करने वाले ज्वालापुर निवासी युवक से शादी के लिए दबाब डाला था लेकिन सैलून कर्मी ने शादी के लिए इंकार कर दिया था। तब भी युवती ने हंगामा किया था। उस वक्त पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को बुलाकर समझा बुझाकर उनके सुपूर्द कर दिया था। घटना के सम्बंध में किसी की भी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।