हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। एड्स से घबराए नहीं बल्कि बचाव करें। उक्त विचार आज विश्व जे एड्स दिवस पर बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस ज्वालापुर में आयोजित विचार संगोष्ठी में इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के पी एस चौहान ने व्यक्त किए। डॉ चौहान ने कहा कि एड्स केवल संक्रमित रक्त के आदान-प्रदान से तथा संक्रमित सैक्स करने से होता है न कि संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से अथवा चुम्बन करने से। एड्स रोग में रोगी की इम्यूनिटी पावर क्षीण होती है और लिम्फ एवं ब्लड संक्रमित हो कर शरीर के अन्य तंत्र कार्य करना बन्द कर देते हैं। इस लिए एड्स से बचाव एवं जागरूकता ही उत्तम है। इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिसिन शरीर की इम्यूनिटी पावर बढा कर एड्स रोग को ठीक करने मे सक्षम है। संगोष्ठी में डा0 एम. टी. अंसारी, डा0 एस. के. अग्रवाल, डा0 संजय मेहता, डा0 अशोक कुशवाहा, डा0 ए पी अग्रवाल, डा0 बी बी कुमार, डा0 गोपी कृष्ण, डा0 नीलम, ज्योति शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

More Stories
रूद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होगा संचालन। एमबीबीएस की 100-100 सीटों के लिये एनएमसी में किया आवेदन।
कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद, लिया बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प।
प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने बोला हल्ला। राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन।