Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

एसएमजेएन(पीजी) काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मास्क निर्मित कर किया गया उनका निशुल्क वितरण, सामाजिक उत्तरदायित्व को पूर्ण कर रहा है महाविद्यालय: श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी

प्रवीण कुमार
हरिद्वार। एसएमजेएन(पीजी) काॅलेज में आज राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजन कोविड-19 जागरूकता के अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमेें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की 50 छात्राओं ने प्रतिभाग कर मास्क निर्मित किये, जिनका वितरण काॅलेज के छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों एवं श्रमदान में रत कार्मिकों को निशुल्क किया जायेगा।
इस अवसर काॅलेज प्रबन्ध समिति के सचिव श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के इस जन जागरूक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि मास्क वितरण से महाविद्यालय सतर्क एवं जागरूक संस्था के रूप में अपनी भागेदारी प्रस्तुत कर रहा है। उन्हाेंने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की समस्त छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे जागरूक कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किये जाने आवश्यक हैं।

जन-जागरुकता कार्यक्रम में काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि महाविद्यालय में एक मास्क सतर्कता प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जिसके अन्तर्गत बिना मास्क के आने वाले छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जागरूक किया जायेगा। डाॅ. बत्रा ने काॅलेज के सभी छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि मास्क कोरोना वायरस से बचाव हेतु एक सुरक्षा कवच का कार्य करता है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुषमा नयाल ने बताया कि छात्राओं में डबल काॅटन लेयर मास्क तैयार किये हैं, यह मास्क जन-जागरूकता एवं छात्रों को कोरोना वायरस जैसी महामारी के प्रति गम्भीर और सतर्क रहने हेतु बनाये गये हैं।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन के प्रति हमें स्वयं एवं आसपास के लोगों को और अधिक जागरूक करने की आश्यकता है।
मुख्य अनुशासन अधिकारी डाॅ. सरस्वती पाठक ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवियों के मास्क कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की सक्रियता को कम करने में मास्क अनिवार्य है, महामारी को कम करने में हम सभी अपना योगदान दे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की पूनम, रूपाली, मोहनी, निक्की, उमा, आशना, रूबिना, आंचल, ईशा केसरी, मनीषा, शालिनी सिंह, किरण, मोहिनी राठौर, खुशी केशवानी, स्नेहा शर्मा, खुशी जैन, नवीशा अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, गुंजन पाण्डे सहित काॅलेज के शिक्षक डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. नलिनी जैन, विनय थपलियाल वैभव बत्रा, डॉ मनोज सोही, डॉ शिव कुमार चौहान,आदि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
error: Content is protected !!