मनोज सैनी
सांड के बैंक में घुसने का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। जिसमें एक सांड बैंक के अंदर कैश काउंटर तक घुस गया। यह देख बैंक के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं सांड को भगाने के लिये सिक्योरिटी गार्ड डंडा लेकर पहुंचा और उसे किसी तरह बैंक के बाहर निकाला। जिसके बाद बैंक में मौजूद खाताधारकों ने राहत की सांस ली।
बुधवार को सोशल मीडिया में एक तीस सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक सांड बैंक के अंदर दिखाई पड़ रहा है, वहीं तमाम खाताधारक उससे बचने के लिये इधर-उधर भागते हुये पीछे हटने की बात कह रहे हैं। काफी देर तक सांड बैंक के अंदर मौजूद रहा। जिससे वहां मौजूद खाताधारकों में अफरा तफरी मच गई। इतना ही नहीं सांड धीरे-धीरे कैश काउंटर तक पहुंच गया। यह देख बैंक के कर्मी दौड़े और उसे भागने का प्रयास किया। कुछ देर बाद सिक्योरिटी गार्ड डंडा लेकर पहुंचा और किसी तरह उसे बाहर निकाला। वायरल वीडियो उन्नाव के शाहगंज स्थित स्टेट बैंक इंडिया का बताया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर तमाम लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी। जिसमें कुछ लोगों ने कहा कि सांड भी बैंक में खाता खुलवाने और कैश काउंटर में पैसे निकालने के लिये पहुंचा है। वहीं बैंक के अंदर सांड घुसने से नगर पालिका उन्नाव की अन्ना जानवरों को पकड़ने के अभियान की भी पोल खुल गई।

More Stories
वायरल वीडियो मामले में पुष्पक गैस सर्विस को कारण बताओ नोटिस। 2 दिन में देना होगा जवाब।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।