मनोज सैनी
हरिद्वार। दीपावली पर्व के दृष्टिगत उप जिला अधिकारी हरिद्वार के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा विकासखंड बहादराबाद के अंतर्गत विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं होटल ढाबों में गैस की कालाबाजारी एवं घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से 22 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापामारी की गई जिसमें 19 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। उप जिला अधिकारी हरिद्वार द्वारा क्षेत्र अंतर्गत समस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कमर्शियल सिलेंडर उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए। टीम में श्री अजय वीर सिंह उप जिला अधिकारी हरिद्वार श्रीमती पूनम सैनी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बहादराबाद एवं श्रीमती ममता ग्वाडी पूर्ति निरीक्षक बहादराबाद उपस्थित रहे।

More Stories
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।