नैनीताल ब्यूरो
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बड़ी कार्यवाही करते हुए देहरादून के जिला जज प्रशांत जोशी को निलम्बित कर दिया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल के आदेश के बाद जिला जज के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उन्हें रुद्रप्रयाग जिला कोर्ट से संबद्ध किया गया है तथा इस अवधि में उन्हें आधा वेतन ही दिया जाएगा। बताया जाता है कि प्रशांत जोशी पर आरोप है कि वह बतौर जिला जज देहरादून रहते हुए उन्होंने 21 और 22 दिसंबर को मसूरी में आयोजित कैंप कोर्ट में जाने के लिए अपने सरकारी वाहन के बजाय प्राइवेट ऑडी कार का उपयोग किया। इसमें जिला जज का बोर्ड लगाया गया था। यह कार मसूरी स्थित हाईकोर्ट के गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी की गई थी। यह ऑडी कार जिस केवल कृष्ण सोनी के नाम से रजिस्टर्ड है, कार मालिक के खिलाफ देहरादून के राजपुर पुलिस स्टेशन में 420, 467, 468, व 120 बी आदि धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। जिन्हें रद्द करने के लिये हाईकोर्ट के समक्ष याचिका भी लंबित है। उच्च न्यायालय ने इस कृत्य को उत्तराखंड सरकारी जनसेवक नियम 2002 के नियम संख्या 31, 32, 30 का उल्लंघन मानते हुए जज प्रशांत जोशी को निलंबित कर जिला न्यायाधीश रुद्रप्रयाग के मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। इस दौरान वह बिना किसी अनुमति के स्टेशन नहीं छोड़ सकेंगे।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।