शशि सैनी
रुड़की। करवा चौथ वाली रात्रि थाना झबरेड़ा अंतर्गत ग्राम सांढोली निवासी दो सगे भाइयों की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर में दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सांढोली के दो सगे भाई जयपाल सिंह सैनी पुत्र स्वर्गीय सुखबीर सिंह सैनी एवं मुनेश कुमार सैनी पुत्र स्वर्गीय सुखबीर सिंह सैनी करवा चौथ दिवस पर अपनी रिश्तेदारी में ग्राम हरचंदपुर से शाम को अपने मोटरसाइकिल से अपने गांव सांढोली लौट रहे थे। रात्रि में अचानक आई तेज बारिश एवं अंधड़ के चलते मखदुमपुर के निकट मेन रोड पर खड़े एक ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से दोनों सगे भाइयों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई व 108 एंबुलेंस के द्वारा दोनों घायल व्यक्तियों को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय अस्पताल रुड़की पहुंचाया गया। परंतु घायल व्यक्तियों ने अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही अपना दम तोड़ दिया था। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया है। दोनों सगे भाइयों के मृत शव को चिकित्सालय के मोर्चरी गृह में रखा गया है। आज दोनों भाइयों का अस्पताल प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। थाना झबरेड़ा पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है।

अचानक गांव में हुई घटना से पूरे गांव में सन्नाटा सा छाया हुआ है। मृतक दोनों भाइयों के भतीजे की भी छह-सात माह पूर्व अचानक मृत्यु हो गई थी। गांव में हुए अचानक इस हादसे पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य शशि कुमार सैनी, पूर्व प्रधान देवेंद्र सैनी, मुन्ना सैनी, विजेंद्र सैनी, बालेंद्र त्यागी, अशोक त्यागी, प्रधान अविनाश शर्मा, पंडित अशोक शर्मा आदि ने शोक व्यक्त कर उनके परिवार जनों को ढांढस बंधाया है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी भाई मौके पर उपस्थित रहे।

More Stories
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।