अरुण सैनी
रुड़की। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) हरिद्वार की तरफ से विकास खंड नारसन में आज विभिन्न विभागों से आए सरकारी कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई तथा विकासखंड स्तर पर ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक श्री शाने करीम सिद्धकी, ब्लॉक सलाहकार अरविंद शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष ललित कुमार, ब्लॉक सचिव जीएस राठौर, कोषाध्यक्ष श्री अतुल कुमार सैनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेक राठी, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती बबीता शर्मा को नवीन कार्यकारिणी का दायित्व सौंपा गया। बैठक में प्रदेश संगठन सचिव विकास शर्मा, जिला अध्यक्ष रोहित कुमार शर्मा, जिला मन्त्री शेखर चन्द्र जोशी, वीर सिंह पवार, ज्योति राम, मासूम अली शरद शर्मा, संदीप कुमार, ज्ञानेश्वर प्रसाद पंकज कुमार, तेजवीर सैनी, सतीश कुमार, कृष्णपाल पाल, शिवनंदन शर्मा, राम कुमार, श्रीमती ममता कैंथोला, श्रीमती सीमा आदि उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।