मनोज सैनी
हरिद्वार। पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से कल जिस प्रकार महानगर हरिद्वार की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष घाट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर लूट की गई और महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी द्वारा कोतवाली हरिद्वार में तहरीर दी गई थी, जिस पर अभी तक कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। महानगर कांग्रेस कार्यालय पर हुई लूट और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने पर दिनांक 21 दिसंबर को कोतवाली हरिद्वार के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देने के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।
इस संबंध में आज यूनियन भवन, देवपुरा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनपद के पांचों विधायकों के साथ सभा पदाधिकारी अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर मौजूद रहेंगे।
बैठक में महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व विधायक रामयश सिंह, राजवीर चौहान, मनोज सैनी, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, वरुण बालियान, महेश प्रताप सिंह राणा, राजीव भार्गव, महावीर वशिष्ठ, उदय वीर चौहान, दिनेश वालिया, नितिन यादव, नीलम शर्मा, ओम पहलवान, वीरेंद्र श्रमिक, बी पी एस तेजियान, उपेंद्र कुमार, जतिन हांडा, आशु भारद्वाज, विकास चंद्रा आदि उपस्थित थे।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।