Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

कांग्रेसियों ने तिरंगा यात्रा निकाल मनाया कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस, कहा देश को फिर गुलाम बनाने की साजिश

मनोज सैनी
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के दिशा निर्देश पर 136 वां कांग्रेस स्थापना दिवस ज्वालापुर पुल जटवाड़ा से रेल पुलिस चौकी तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।प्रदेश महासचिव डॉक्टर संजय पालीवाल ने इस अवसर पर कहा कि आज हम कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं देश में सबसे पुरानी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है इस पार्टी के नेताओं ने हिंदुस्तान को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया तथा सिर उठाकर भारत की जनता को जीना सिखाया। भारत आत्मनिर्भर बना परंतु आज देश में फिर से तानाशाह का शासन हो गया है देश को गुलाम बनाने की साजिश की जा रही है परंतु कांग्रेस इनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देगी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि हमें गर्व है कि हम देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के सिपाही हैं आज हम आजादी के महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलते रहें तथा जिस तरह से अंग्रेजों ने देश को आजाद कराया था आज वक्त आ गया है भारत की जनता को इन फिरका परस्त ताकतों से मुक्ति दिलाई जाए।

पूर्व विधायक अमरीश कुमार व पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी व नईम कुरैशी ने कहा कि आज पूरे देश में यह तिरंगा यात्रा में भारत की जनता को यह बताने के लिए निकाली जा रही हैं कि आज भी कांग्रेस आपके साथ खड़ी है और अंत तक खड़ी रहेगी किसानों के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने व समस्त कांग्रेस ने यह करके भी दिखा दिया है। पूर्व राज्य मंत्री चौधरी किरणपाल व प्रदेश सचिव पूनम भगत ने कहा कि हम भारत की जनता पर अत्याचार व अन्याय नहीं होने देंगे चाहे कितना भी भाजपा के नेता झूठे जुमले जनता को बताएं अंत तक हम जनता की लड़ाई लड़ेंगे। कार्यक्रम को पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी, पूर्व विधायक रामयशसिंह, ग्रा.जिलाध्यक्ष धर्मपाल, अशोक शर्मा रोशन लाल, जिला पंचायत, सतपाल ब्रह्मचारी, हाजी रफी खान, चौ.बलजीत सिंह, उषा शर्मा, सतीश कुमार प्रदेश महासचिव, यसवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, महेश प्रताप राणा, गुलबीर सिंह, अशोक उपाध्याय, श्रमिक नेता विकास सिंह, अंजू द्विवेदी, निशा शर्मा, नीलम शर्मा, शाहनवाज कुरेशी, नवीन शर्मा, जटाशंकर श्रीवास्तव, बी.एस.तेजियान, शिव कुमार जोशी, अमरदीप रोशन, रवि बहादुर, अनिल भास्कर, नितिन तेस्वर, धर्मपाल ठेकेदार, पार्षदगण- सोहेल कुरेशी, शहाबुद्दीन, राजीव भार्गव, अमन गर्ग, जफर अब्बासी, महंत महावीर वशिष्ठ, रियाज मनु, मेहरबान खान, कैलाश प्रधान,पुनीत गर्ग,नीरु गर्ग,विशाल राठौर, प्रदीप अग्रवाल,जितेंद्र सिंह, महेंद्र श्यामपुरी, जगत सिंह रावत,संगम शर्मा, शाहनवाज खान, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेश चौहान, हरद्वारीलाल, वरुण बालियान, अरविंद चंचल, पुनीत गर्ग, राजीव अरोड़ा, हर्ष लोधी, मनोज जाटव, जगदीप अस्वाल, अरसद राणा, रवीश भटीजा,नमन अग्रवाल,संदीप सैनी,करण सिंह राणा, आकाश भाटी,अनमोल पंडित, संजय भारद्वाज, नितिन रघुवंशी, मिर्जा नौशाद, दीपक कोरी, आर बी एल वर्मा, विजय सैनी,त्रिपाल शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज,मंजू शर्मा, पुनीत गर्ग, मनीराम बागड़ी, शानू गिरी, दीपक कश्यप, इकबाल काजमी, वीरेंद्र शर्मा, छम्मन पीर जी, वसीम सलमानी, पराग चकलान, अंकित चौहान आदि उपस्थित रहे।

Share
error: Content is protected !!