
मनोज सैनी
हरिद्वार। कांग्रेसियों ने आज मध्य हरिद्वार स्थित बैंक्विट हाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई। जिसमें सरदार सुरेंदर व गुलशन सिंह ने लोक व देश भक्ति से सराबोर गीतों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम में जिले भर से वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में अतिथि रूप में हरिद्वार मेयर अनिता शर्मा, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी व कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी व प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मकबूल कुरैशी ने कहा कि आज देश को धर्म के नाम पर तोड़ा जा रहा है। आज देश के युवाओं को गांधी जी के विचारों पर चलना चाहिए। हरिद्वार मेयर श्रीमती अनिता शर्मा ने कहा की हमे सदा गांधी जी के विचारों पर चलना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि हम देश के हर स्वतन्त्रता सैनानी को सलाम करते है। उन्होंने कहा कि हम देश के हर बलिदानी को जिन्होंने देश के नाम पर अपनी जान हंसते हंसते कुर्बान कर दी हम उन को नमन करते है। आज देश को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है जब कि आज देश में भाई चारा बनाने की जरूरत है। आज देश के युवाओं को महात्मा गांधी जी के रास्ते पर चलना चाहिए।
कार्यक्रम में संजय अग्रवाल, यशवंत सैनी, विमला पांडे, गौरव चौहान, मकबूल कुरेशी, प्रदीप चौधरी, दिनेश पुंडीर, महेश प्रताप सिंह राणा, सुनील कुमार, मनीष सेनी, जीतू चौधरी, संजीव चौधरी, मुरली मनोहर, आदित्य चौहान, डॉक्टर महरबान, जय प्रकाश तोपाल, रितिक शर्मा, राकेश रूवाली, अजय कुमाई, शिवम खेवड़िया, सोनू जाटव, कलन खान, समस्त पार्षदगण,
कुशल पाल सिंह, वसीम सलमानी आदि उपस्थित रहे।
More Stories
हरिद्वार नगर निगम का बड़ा फैसला: दिवाली पर सफाईकर्मी-अधिकारी रहेंगे मुस्तैद, अवकाश रद्द, लापरवाही पर दो को कारण बताओ नोटिस।
शिवडेल स्कूल, हरिद्वार में दीपावली उत्सव की रंगारंग धूम, बच्चों ने दिखाई आर्ट एवं क्राफ्ट गतिविधि में अपनी प्रतिभा।
जनपद में शासकीय कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने किया एक तहसील कर्मचारी सस्पेंड।