Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

कांग्रेस की रीतियों नीतियों व मोदी सरकार की जुमलेबाजी से जनता को कराया अवगत। कहा आने वाले समय में ऐसी महिला विरोधी मोदी सरकार को उखाड़ फेंको।

मनोज सैनी
हरिद्वार। आर्य नगर ज्वालापुर में आजादी के बाद कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों और मोदी सरकार की जुमलेबाजी को लेकर कांग्रेस की रीतियों नीतियों से आम जनता को अवगत कराने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन महापौर प्रतिनिधि पार्वती नेगी के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम की महापौर श्रीमती अनिता शर्मा व संचालन मनोज सैनी ने किया।
कार्यक्रम में महापौर ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए कहा की नगर की जनता के स्वास्थ्य के लिए एक ही जिला अस्पताल चल रहा था अब उनके कार्यकाल में दो अन्य अस्पताल उत्तरी हरिद्वार व जगजीतपुर में निर्माणाधीन हैं। उन्होके कहा की जिस आशा और विश्वास के साथ हरिद्वार की महान जनता में उन्हें महापौर बनाया था वह उनके विश्वास पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास कर रहीं है। जनता के आशीर्वाद और सहयोग से ही हरिद्वार नगर निगम को राष्ट्रपति ने पुरुस्कार से नवाजा है। इतना ही नहीं आगामी 5 जून को एक बार फिर से पुरुष्कृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा की मेरे घर और दफ्तर के दरवाजे नगर की आम जनता के लिए 24 घण्टे खुले हैं। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अनिल भास्कर में कहा की देश की हालत हर क्षेत्र में खराब है। मोदी जी देश कि जनता को अपनी जुमलेबाजी में पिछले 9 साल से फंसते आ रहे है मगर अब जनता उनकी जुमलेबाजी से परेशान और हताश हो चुकी है। जिसका जवाब पहले हिमाचल फिर कर्नाटक की जनता ने दे दिया है। उन्होंने कहा की गरीब, महिला व देश विरोधी मोदी सरकार को आने वाले समय से पहले ही उखाड़ फेंको। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष श्रीमती अंजू मिश्रा ने कहा की मोदी सरकार ने घर का आम बजट बिगाड़ दिया। उन्होंने कहा की देश की 80 करोड़ जनता को 5 किलो राशन देकर उनके साथ छल किया जा रहा है। मोदी सरकार द्वारा दी गई मंहगाई व बेरोजगारी से देश की गरीब महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं सरकारी स्कूलों के बंद होने से गरीब बच्चे प्राइवेट स्कूलों की महंगी शिक्षा के कारण शिक्षा से महरूम हो रहे हैं। देश में गरीबी बढ़ती जा रही है और चुनिंदा धन्नासेठों की कमाई बढ़ती जा रही है। कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव नलिनी दीक्षित ने कहा की जिस प्रकार का व्यवहार देश का गौरव, तिरंगे की शान बढ़ाने वाली बेटियों के साथ मोदी सरकार कर रही है वह पूरा देश देख रहा है की मोदी सरकार पॉक्सो के आरोपी को बचाने के लिए कितने निचले स्तर तक जा सकती है। मोदी जी बस अपने भाषणों में ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते है। मगर जब देश की बेटियों के  सम्मान की बात आती है तो दुबक कर बैठ जाते हैं। महिलाओं के सम्मान करना तो मोदी जी को आता ही नहीं। इसलिए आने वाले चुनावों में ऐसी महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंको। कार्यक्रम को कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्र, एस सी एस टी विभाग के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार, श्रीमती रचना शर्मा, बीना कपूर, कामरेड बी0 के0 सिंह, मनोज जाटव, त्रिपाल शर्मा, करीना, सुनीता, देवेश गौतम, देवकी, चंपा आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बिंदु शर्मा, श्रुति गुप्ता, अनिल कुमार, राजेंद्र चौधरी, राजेंद्र गुप्ता, राजेंद्र, महेंद्र मिस्त्री, ललिता, पूजा, सरस्वती, साधना, अनिता डारिया, सुनीता पाल, करीना पाल, रचिता मिस्त्री, सुशीला, मीना पांडेय, सोनम, समर्थ अग्रवाल, सरोजनी नेगी, सुरभि नेगी, रश्मि नेगी, दीपाली, निशा, राजा लक्ष्मी, विद्या, किरण, किरण गुप्ता, प्रभा, यश, प्रतिभा, रेखा, रूपा, रजनी, किरण गुप्ता, आरती गुप्ता, राजेश, बृजपाल, दीपा, बृजेश, बलजोरी, रीना, सोनू, अंजू कश्यप आदि महिलाएं उपस्थित थी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!