मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण महरा के निर्देश पर आज महानगर कांग्रेस द्वारा अग्रसेन घाट पर सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा साढ़े 6 वर्ष से लगातार किए जा रहे घोटालों, युवाओं को रोजगार के नाम पर घोटाला, महिलाओं की सुरक्षा व भयंकर महंगाई को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश महासचिव डॉक्टर संजय पालीवाल जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार प्रदेश में हुए व्याप्त घोटालों की जांच की मांग करती आ रही है परंतु इसमें सीबीआई से जांच ना करा कर सरकार के द्वारा एक कमेटी बना दी गई है। वह शायद रिपोर्ट ही ना दे पाए और सरकार साढ़े 3 साल का कार्यकाल अपना बचा हुआ पूरा कर ले। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने महंगाई को चरम सीमा पर ला दिया है। आम जनमानस का जीना दुश्वार हो गया है। महिलाएं घर का चूल्हा नहीं जला पा रही हैं। गैस 1100 रुपए कर दिया, अनाज ने रिकॉर्ड तोड़ दिया, सब्जियां आसमान छू रही है भाजपा सरकारें आंखें बंद करके बैठी हैं।

ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रविबहादुर ने कहा कि दिल्ली में हुई विशाल रैली ने साबित कर दिया है कि अब देश को भाजपा की आवश्यकता नहीं है। रैली में पहुंचे बुजुर्ग, युवा और महिलाएं कह रहीं थी कि इस सरकार ने जुल्म की इंतहा कर दी है। उसको तुरंत हटाना होगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे, प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि भाजपा सरकार ने तबाही मचा दी है। परंतु अधिकारियों ने भी बहुत जुल्म शुरू कर दिए हैं। अभी तक ईडी का ही भय था परंतु अब जिला प्रशासन से लेकर पटवारी भी जनता को सताने लगे हैं। डा वसीम सलमानी व पार्षद तहसीन अंसारी ने कहा कि अब जिला पंचायत चुनाव में भाजपा शायद ही अपना खाता खोल पाए। कार्यक्रम में ज्वालापुर अध्यक्ष यशवंत सैनी, प्रदेश सचिव बी एस तेजियान, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, युवा विधानसभा अध्यक्ष नितिन नेशवर,आईटी अध्यक्ष आकाश बिरला,आईटी प्रदेश सचिव शुभम जोशी,पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी,सपना सिंह,नीतू बिष्ट,आशा यादव,सतेंद्र वशिष्ठ, राजकुमार ठाकुर,कैलाश प्रधान,बृजमोहन बड़थ्वाल, जगदीप असवाल, वीरेंद्र भारद्वाज, दीपक कोरी,गौरव चौहान,हरद्वारी लाल,त्रिपाल शर्मा,राजेंद्र गुप्ता,बी एस चौहान अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

More Stories
शहीद दिवस पर कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद। आजादी के मतवालों ने अपने रक्त से लिखा था इंकलाब: आलोक शर्मा
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।