Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

कुंभ मेले में एसओपी के विरोध में गरजे हरिद्वार के व्यापारी, दिया एक दिवसीय सांकेतिक धरना

सुनील मिश्रा
हरिद्वार। कुंभ मेला 2021 में हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं को सरकार द्वारा जारी एसओपी के नाम पर किए जा रहे शोषण के खिलाफ हरिद्वार के व्यापारियों का गुस्सा भड़क उठा है। पूर्व घोषणा के अनुसार आज हरिद्वार के प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल, शहर वरिष्ठ एवं युवा तहसील व्यापार मंडल इकाई के तत्वाधान में होटल एवं ट्रैवल्स एसोसिएशन, धर्मशाला प्रबंधक सभा आदि ने संयुक्त रुप से एकता का परिचय देते हुए राज्य सरकार द्वारा कुंभ मेले में एसओपी के विरोध में भारी संख्या में सामूहिक रूप से एकत्रित होकर सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए एक दिवसीय सांकेतिक धरने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हरिद्वार पोस्ट ऑफिस के बाहर हुए धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने कहां की पिछले वर्ष से कोरोना महामारी के कारण व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया है। अब कुंभ मेला को देखते हुए सभी व्यापारियों को उम्मीद जगी थी कि कुंभ मेले में उनका व्यवसाय कारोबार पूर्व की भांति चल पड़ेगा। परंतु सरकार और शासन-प्रशासन एसओपी के नाम पर व्यापारियों का खुलेआम उत्पीड़न कर रही है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मिंटू पंजवानी एवं बजट होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने भी हरिद्वार के होटलों में रुकने वाले यात्रियों की कोरोना जांच को अनिवार्य करने की अनिवार्यता को तुगलकी फरमान बताते हुए सरकार से एसओपी में संशोधन की मांग की। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजीव नैयर ने कहा की एक और जहां देश में किसान आंदोलन कर रहे हैं। बिहार में चुनाव हुए हैं, वहां पर कोई भी कोरोना की जांच नहीं की गई है। वहीं जबरन हरिद्वार कुंभ में आने वाले यात्रियों को कोरोना टेस्ट के नाम पर परेशान किया जा रहा है जिसे व्यापारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभा को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि एवं भाजपा पार्षद दल के उप नेता अनिरुद्ध भाटी ने भी व्यापारियों की मांगों का समर्थन करते हुए सभा में अपने विचार रखे। इस मौके पर व्यापारियों के एक दिवसीय धरने को देवभूमि प्रबंधक सभा के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महामंत्री शंकर पांडे, राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महेश गौड़, महामंत्री विकास तिवारी, व्यापार मंडल के संरक्षक एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सिद्धार्थ चक्रपाणि, उज्जवल पंडित, बजट होटल एसोसिएशन के महामंत्री अशोक कुमार, संरक्षक विनोद शर्मा, शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी, शहर महामंत्री राजीव पाराशर, प्रदीप कालरा, संयुक्त महामंत्री राहुल शर्मा, जिला युवा अध्यक्ष संदीप शर्मा, युवा शहर अध्यक्ष सुमित श्रीकुंज, प्रांतीय सचिव अशोक पराशर, विजय शर्मा, महाराज कृष्ण सेठ, ट्रैवल एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल, गोपाल प्रधान, ज्वालापुर से व्यापारी नेता विपिन गुप्ता, विकी तनेजा आदि व्यापारी लोग भारी संख्या में आज के कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मंच का संचालन वरिष्ठ व्यापारी नेता संजीव नैयर ने किया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!