ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी, ब्रह्मपुरी, काशीपुरा, रोशनाबाद, गाजीवाली में कुट्टू के आटे से बना खाना खाने से करीब 78 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी लोगों को आनन-फानन में अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई मरीजों को जिला हॉस्पिटल में तो कई को कांगड़ी के पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोगों का हालचाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत की और अस्पताल को स्टैंडबाई मोड पर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है और ये सामान्य फूड प्वाइजनिंग की घटना है, मरीजों को जल्द हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी घटनाएं हर साल देखने को मिलती हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी पर्व पर अब फूड सेफ्टी विभाग की टीम पहले ही खाद्य पदार्थों की जांच करेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे से बने पकवान खाए थे, जिसको खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। लोग बीते रात से फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। अब तक ये संख्या 72 तक पहुंच गई है, यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। हरिद्वार फूड इंस्पेक्टर आरएस पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम विभिन्न जगहों पर कुट्टू के आटे के सैंपल ले रही है। हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार ने कहा है इस संबंध में हरिद्वार फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर को सभी जगहों पर सैंपलिंग के आदेश दिए हैं। साथ ही कुट्टू के आटे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह कुट्टू का आटा आया कहां से है। इसके बारे में जानकारी मिलते ही संबंधित लोगों तुरंत कार्रवाई की जाएगी। नगर विधायक मदन कौशिक, सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी यतीश्वरानंद आदि नेता अस्पताल में भर्ती लोगों से मिले और उनके बारे में जानकारियां ली।
More Stories
जिलाधिकारी ने भेल में पेड़ गिरने से हुई दुर्घटना का लिया संज्ञान, मृतका के परिजनों को राहत कोष से मिलेंगे 4 लाख।
इस वार्ड में दोबारा निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को सौंपा ज्ञापन। मतदाताओं के नाम गायब होने व दोषियों के खिलाफ की कानूनी कार्यवाही की मांग।
निकाय चुनाव के बाद चाइनीज मांझे में उलझी भाजपा और कांग्रेस की राजनीति। नगर विधायक के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, नगर विधायक ने कहा हार से बौखलाई कांग्रेस कर रही झूठा प्रचार।