![](https://apnelognews.com/wp-content/uploads/2020/12/IMG_20201218_190143_compress21.jpg)
झबरेड़ा ब्यूरो
झबरेड़ा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा हरिद्वार के जिलाध्यक्ष मा० तेलूराम प्रधान नेे झबरेड़ा में स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा से अवगत कराते हुए कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। यहां सबको बराबर सम्मान मिलता है।
केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने के लिये जो तीन कृषि कानून बनाए हैं वे किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मुक्ति के कानून हैं। सरकार ने किसानों पर कांग्रेस द्वारा लगाई हुई बंदिशों और बिचौलियों की तानाशाही को हटाया है। किसानों को अपनी फसल को मनचाही जगह पर बेचने की आजादी दी है। संपूर्ण भारतवर्ष का बाजार किसानों के लिए खोल दिया गया है और इसके लिए किसानों को कोई भी टैक्स नहीं देना होगा। अब किसान अपनी फसल को मंडी के अंदर और बाहर कहीं भी बेच सकता है। पहले वह केवल मंडी के अंदर ही बेच सकता था। पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह विरोध कृषि कानूनों का विरोध नहीं बल्कि एक साजिश है, मोदी सरकार को बदनाम करने की। यह मोदी ही है जिन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालते ही ठोस निर्णय लिए और 1984 के अत्यंत दुखद और शर्मनाक त्रासदी के अपराधियों को न्याय के दायरे में लाने और उन्हें दंडित करने की प्रक्रिया आरंभ की और राजनीतिक रूप से संरक्षण प्राप्त कई हत्यारों और अपराधियों को सलाखों के पीछे डाल दिया और कईं पर कानूनी प्रक्रिया जारी है और जेल के द्वार पर खड़े हैं!
वही झबरेड़ा विधानसभा के माननीय विधायक की पत्नी वैजयंती माला ने अपने ओजस्वी विचारों से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का परिचय माननीय जिलाध्यक्ष जी से कराया। कार्यक्रम में गोपाल सिंह सांसिया, मोहित राष्ट्रवादी, किशन सिंह जी, लखन वाल्मीकि, अनुज सैनी, अमित कुमार सांसिया, तेजपाल भगत जी, सोनू कुमार, सचिन आदि गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
More Stories
हिस्ट्री शीटर (जिला बदर) के समर्थन में उतरे भाजपाई, नाजायज दबाव बनाने हेतु पार्षद अपने समर्थकों के साथ कनखल थाने में जुटे।
ओवर रेटिंग के खिलाफ जिलाधिकारी की बड़ी कार्यवाही, जनपद में अधिकारियों से एक साथ कराई छापेमारी।
भेल हरिद्वार में पेड़ की चपेट में आई मृतक आंचल के परिजनों को प्रशासन ने सौंपा 4 लाख का चैक।