लखपत सिंह राणा
रुद्रप्रयाग। जनपद में आयल नेचुरल गैस कारपोरेशन व नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन के सामुदायिक सामाजिक उत्तरदायित्व कोष से केदारनाथ धाम व सरस्वती नदी के समीप वाटर एटीएम स्थापित किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता डीडीएमए प्रवीन कर्णवाल ने बताया कि जिलाधिकारी के व्यक्तिगत प्रयासों व रूचि से धाम व सरस्वती नदी के समीप में महारत्न कंपनियों के सीएसआर फण्ड से दो वाटर एटीएम स्थापित किए जा रहे है। 15 Û 7.5 मीटर के कक्ष में वॉटर एटीएम निर्मित किया जाएगा जिसमें बैठने की भी व्यवस्था रहेगी।
प्रत्येक 1 घंटे में 500 लीटर शोधन क्षमता अर्थात एक दिन में 12 हजार लीटर क्षमता व लगभग 85 लाख की लागत से मशीन वाटर एटीएम स्थापित किया जा रहा है। वाटर एटीएम एक सामुदायिक रिवर्स ओसमोसिस (आरओ) है जिससे एक समय मे एक वॉटर एटीएम से 15 लोग निःशुल्क पानी पी पाएंगे।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।