मनोज सैनी
हरिद्वार। कुम्भ मेला 2021 के मुख्य शाही स्नान सम्पन्न हो जाने के बाद गुरूवार को श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े में जांच शिविर लगाकर कोरोना की जांच हेतु सैम्पलिंग की गयी। इस दौरान अखाड़ा के कई बड़े पदाधिकारियों के साथ साथ साधु संतो की जांच की गयी। जाॅच के लिए मेला स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीम भेजी गयी। मुख्य शाही स्नान के बाद गुरूवार को जूना अखाड़े में अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज, श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज दूधेेष्वर पीठाधीश्वर व अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज, अंतरराष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेशपुरी जी महाराज, श्रीमहंत मोहन भारती, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती, सभापति श्रीमहंत उमाशंकर भारती, वयोवृद्व संत पूर्व सभापति श्रीमहंत सोहन गिरि जी महाराज, थानापति नीलकंठ गिरि, कोठारी लालभारती, सहित विभिन्न पदाधिकारियों एवं साधु संतो की जांच के लिए सैम्पल लिये गये। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने कहा कि आपदा के इस कठिन समय में कुम्भ मेला का मुख्य शाही स्नान सकुशल सम्पन्न हो गया, इसके लिए मेला प्रशासन के साथ साथ इससे जुड़े सभी लोगों का सहयोग सराहनीय है। उन्होने कहा कि इस समय वैश्विक महामारी का दौर है, ऐसे में सरकार द्वारा कोविड गाइड लाइन का पालन करना सभी नागरिको का दायित्व है। उन्होने कहा कि आम लोगों के साथ साथ हर साधु संत को कोविड गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि आपदा के बावजूद कुम्भ मेला का मुख्य शाही स्नान सकुशल सम्पन्न हो गया, यह सभी के लिए राहत के साथ साथ खुशी की बात है। उन्होने आहवान किया कि सभी कोविड के नियमों का पालन करे और सभी से पालन कराने का आहवान करे। इस दौरान कई अन्य संत भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम के द्वारा करीब दौ सौ साधु संतो की जांच हेतु सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गये।

More Stories
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।
कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, “आप” से पार्षद प्रत्याशी ने समर्थकों सहित कांग्रेस का थामा हाथ।