क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के खड़खडी में तीन चार युवकों ने बुधवार को होटल में अपने दोस्त के साथ बैठे युवक से गाली गलोच करते हुए मारपीट कर स्कूटी की चाबी छीनने का प्रयास किया। युवक के विरोध करने हुए शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग खडे हुए। पीडित ने घटना की सूचना खड़खडी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपी युवकों को दबोच लिया। जिनके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि 24 मार्च को ऋतिक वर्मा पुत्र संजीव वर्मा निवासी महादेवनगर हिलबाईपास खड़खडी हरिद्वार ने तहरीर देते हुए शिकायत की थी कि वह अपने दोस्त के साथ गुरूदेव होटल खड़खड़ी मे बैठा था। तभी तीन-चार लड़के होटल में घुस आये और उसके साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिनका विरोध किया तो वह उसकी स्कूटी की चाबी छीनने का प्रयास किया लेकिन उसके शोर मचाने पर लोग को आता देख आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने पीडित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच खड़खड़ी चौकी प्रभारी दिलबर सिंह कण्डारी को सौंपी गयी। जांच अधिकारी ने होटल के सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की गयी। पुलिस की तलाश के दौरान दो आरोपी पंतद्वीप पार्किग गेट पर खडे मिल गये। जिनको पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम विशाल कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी टेक काॅलोनी सिविल लाईन, पटियाला, पंजाब हाल निवासी कुम्हारगढा ल, कनखल और हरजिंद्र पाल पुत्र सरदार भूपेन्द्र सिंह निवासी जगदीश काॅलोनी गुरूद्वारा साहिब, पटियाला हाल निवासी कुम्हारगढा कनखल बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर
मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

More Stories
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।