मनोज सैनी
हरिद्वार। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार एवं ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार द्वारा संयुक्त रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 14 मई रविवार को प्रेस क्लब सभागार में आयोजित इस शिविर के माध्यम से एकत्र रक्त यूनिट को ब्लड बैंक हरिद्वार को सौंपा जाएगा/ इस संबंध में यूनियन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय आर्य एवं ब्लड वालंटियर के प्रमुख अनिल अरोड़ा ने बताया कि शिविर को लेकर सभी तैयारियां की जा रही है, शिविर में शिविर के माध्यम से 100 यूनिट से अधिक ब्लड एकत्र किए जाएंगे/ श्री आर्य ने बताया कि स्वर्गीय तनुज वालिया निडर एवं पक्ष रहित पत्रकार थे जिन्होंने हमेशा शोषित जन की आवाज को आगे बढ़ाने का काम किया, उन्होंने बताया कि स्वर्गीय श्री वालिया हमारी यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। इस संबंध में शुक्रवार को प्रेस क्लब में शिविर आयोजित किए जाने को लेकर यूनियन के संयोजक मंडल की बैठक हुई। बैठक में प्रेस क्लब अध्यक्ष राम चन्द्र कन्नौजिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा, उन्होंने स्वर्गीय वालिया जी के योगदान को भी सराहा। वहीं
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महामंत्री ने अमित गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों से अपील की है कि वे बढ़ चढ़ कर शिविर में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं,
बैठक में क्लब के महामंत्री मनोज सिंह रावत, शिविर संयोजक एवं यूनियन के संगठन महामंत्री राजकुमार, सूर्यकांत बेलवाल, श्रवण कुमार झा , वरिष्ठ पत्रकार अविक्षित रमन आदि मौजूद रहे

More Stories
बीएचईएल हरिद्वार के गुणता चक्र ने जीता प्रथम पुरस्कार।
प्रेस क्लब चुनाव से पूर्व उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हुई दो फाड़। प्रेस क्लब के महामंत्री दीपक मिश्रा ने बनाया अपना अलग गुट।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने अर्धकुंभ को कुंभ घोषित करने अपनी ही सरकार को घेरा। कहा सरकार को धार्मिक परंपराओं और संस्कृति में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं।