
मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार थोक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार हरिद्वार के चेयरमैन व भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी पर पूर्व राशन विक्रेता के भाई द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप से आक्रोशित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दूधाधारी चौक पर युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपित भाजपा नेता को थोक केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार के चेयरमैन पद से हटाने की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी ने कहा कि केन्द्र, प्रदेश सरकार ही नहीं अपितु भाजपा शासित संस्थाएं भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जिस प्रकार लक्सर के पूर्व राशन विक्रेता सचिन कुमार व उसके भाई पदम कुमार द्वारा थोक केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार के चेयरमैन पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपये की वसूली के आरोप लगाये हैं, उससे साबित होता है कि संस्कार व पार्टी विद द डिफ्रेंस का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी आकण्ठ भ्रष्टाचार में डुबी हुई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि जीरो टोल रैंस का नारा देने वाली त्रिवेन्द्र सरकार को भ्रष्ट चेयरमैन को तुरन्त बर्खास्त करना चाहिए।
युवा महानगर उपाध्यक्ष ओम मलिक एवं सेवादल अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि जिस प्रकार संविदा कर्मियों को पक्का करने के नाम पर भाजपा नेता लाखों रूपये की घूस ले रहे हैं उससे साबित होता है कि प्रदेश में होने वाली नियुक्तियों में भारी लेन-देन किया जा रहा है। प्रदेश की जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त हो गयी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उपभोक्ता भण्डार में नियुक्ति के नाम पर गोलमाल किया जा रहा है। प्रदेश सरकार को इसकी निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।
पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार व भाजपा संगठन को इन आरोपों की त्वरित जांच करवानी चाहिए तथा भाजपा संगठन को यदि अपनी छवि की जरा सी भी चिंता है तो उन्हें पद का दुरूपयोग करने वाले अपने पदाधिकारी को पदमुक्त करना चाहिए। अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्त्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रचण्ड आन्दोलन करेंगे।
इस मौके पर प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवम गिरी, सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष वेदांत उपाध्याय, कारण सिंह राणा, शरत शर्मा, नितिन शर्मा, शिवकुमार राजपूत, विशाल निषाद, गोविंद निषाद, अरुण निषाद, शानू गिरी, शुभम जोशी आदि शामिल रहे।
More Stories
दीपावली से पूर्व पुलिस ने फर्जी मावा गिरोह का किया भंडाफोड़, पकड़ा 10 क्विंटल नकली मावा।
नगर आयुक्त ने दिए दीपावली से पूर्व सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश। बाजारों में रात्रि में चलेंगे कचरा कलेक्शन वाहन।
बैरागी कैंप पार्किंग ठेका विवाद: अवैध पार्किंग से होने वाली अवैध कमाई को लेकर भाजपा के दो पूर्व मंत्रियों की नूरा कुश्ती का खेल।