मनोज सैनी
हरिद्वार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा ने भगवानपुर में बड़ा खेला कर दिया। भाजपा के यह खेला किसी और के साथ नहीं बल्कि भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के साथ किया। जहां भाजपा ने कांग्रेसी विधायक ममता राकेश के पुत्र अभिषेक राकेश और उनकी बेटी बीडीसी सदस्य आयुषी राकेश आज भाजपा में शामिल कर लिया। भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने दोनों भाई-बहन को भाजपा की सदस्यता दिलाई, जिसके बाद दोनों भाई बहन ने भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत करने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भाजपा नेतृत्व को आश्वासन दिया। वहीं उनकी भाजपा में जॉइनिंग पर विधायक ममता राकेश ने कहा कि उनका बेटा समझदार हो गया है। भाजपा में जाने का फैसला उसका खुद का है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की सच्ची सिपाही है और रहेंगी और कांग्रेस के लिए ही वह काम करेंगी। इसके अलावा विधायक ममता राकेश को एक झटका पहले ही लग चुका है, क्योंकि जिस जिपं सदस्य रिजवान उर्फ जानी ठेकेदार के लिए विधायक ममता ने धरना दिया, वह अगले ही दिन भाजपा का हो गया, इसके अलावा सिरचंदी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी भूरा भी भाजपा में शामिल हो गया।

More Stories
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।