सुनील मिश्रा
हरिद्वार। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक कार्यालय, देहरादून 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक रुड़की के वासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत चित्र प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विभाग की सहायक निदेशक डॉक्टर संतोष आशीष ने बताया कि यह चित्र प्रदर्शनी मेरी माटी मेरा देश–मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन पर आधारित है। इसके तहत उन सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना है, जिन्होंने अपना जीवन इस देश के लिए बलिदान किया। इस योजना के तहत सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में देशभर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
चित्र प्रदर्शनी के जरिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल विकास योजना संबंधी विस्तृत जानकारी के साथ महात्मा गांधी की जीवनी को भी दर्शाया जाएगा। उत्तराखंड के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को भी इस चित्र प्रदर्शनी में संकलित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक प्रदीप बत्रा करेंगे।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।