सुनील मिश्रा
हरिद्वार। कुंभ मेला 2021 में आने वाले दिव्य संत एवं महान विभूतियों के हरिद्वार धर्म नगरी में आगमन आने का सिलसिला जारी है। आज इसी श्रृंखला में उड़ीसा के गोवर्धन पुरी पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानन्द महाराज का आज यहां ज्वालापुर के सिद्ध पीठ रघुनाथ मंदिर परिसर में आगमन पहुंचने पर पंचायती धड़े के पदाधिकारियों की ओर से जगतगुरु स्वामी श्री शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर उपस्थित पुरोहितों ने जगतगुरु स्वामी श्री शंकराचार्य अधोक्षाजानन्द जी महाराज का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत माल्यार्पण करते हुए उन्हें दंडवत प्रणाम किया। तीर्थ पुरोहितों ने शंकराचार्य जी के चरणों को धोकर उनकी चरण वंदना की। इस अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी शंकराचार्य जी ने भगवान राम और कृष्ण के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए मनुष्य को सत्कर्म करते हुए धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
वहीं इससे पूर्व धड़े के पदाधिकारियों ने स्वामी शंकराचार्य जी को गुघाल मंदिर परिसर में मौजूद प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा पीर महाराज माढी जलेश्वर महादेव मंदिर भगवान राम के रघुनाथ मंदिर के दर्शन कराते हुए उनके प्राचीन इतिहास के बारे में जानकारी दी। जगतगुरु शंकराचार्य जी ने सिद्ध पीठ पर नमन करते हुए महादेव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान जगतगुरु स्वामी शंकराचार्य जी का स्वागत एवं सम्मान करने वालों में पंचायती धड़े के अध्यक्ष महेश तुम्बडिया, मंत्री उमाशंकर वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष सचिन कौशिक, पंडित आचार्य बृजेश वशिष्ठ, प्रवीण झा, अश्वनी शर्मा मोती वाले, सुनील मिश्रा, डॉक्टर शिव कुमार, पंडित यज्ञदत्त सिकोला, योगेश्वर वशिष्ठ, सुधीर शर्मा, वरुण, रामचंद्र के, सौरभ सिखोला, राजीव झा, विपुल मिश्रोटे, अंकुर पालीवाल, अजय है मनके, उमेश लुतिया, पार्षद आनंद सिंह नेगी, प्रमोद सैनी, अनिल कौशिक, गुड्डू झा, अमित झा, प्रणव झा, शुभम प्रधान, पारुल चक्रपाणि, प्रदीप निगारे, प्रशांत शर्मा आदि कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
शहीद दिवस पर कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद। आजादी के मतवालों ने अपने रक्त से लिखा था इंकलाब: आलोक शर्मा
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।