हरिओम गिरी
रुड़की। रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर व्यापार मंडल के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को उल्टा फहरा कर तिरंगे का अपमान कर दिया गया है। काफी देर तक तिरंगा उल्टा ही लटका रहा। फिर किसी का ध्यान उलटे तिरंगे पर गया। जिसके बाद कुछ लोगो के द्वारा तिरंगे को सीधा किया गया है। तिरंगे को सीधा करने की कुछ पत्रकारों के द्वारा वीडियो बना ली गई है जो अब सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है।
बता दे की देश भर में बड़ी धूम धाम के साथ आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। रुड़की में भी जगह जगह स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम किये गये है लेकिन रुड़की में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा बड़ी लापरवाही सामने आयी है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा आज चंद्रशेखर चौक पर तिरंगे को ही उल्टा फहरा कर तिरंगे का अपमान कर दिया गया है। काफी देर तक तिरंगा उलटा ही बाद में किसी का ध्यान उलटे तिरंगे पर गया जिसके बाद कुछ लोगो के द्वारा तिरंगे को सीधा किया गया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा की गई इस लापरवाही की अब शहर में हर जगह चर्चा हो रही है। लोग उनकी सोच समझ पर सवाल उठा रहे है। समाजसेवी तनुज राठी का कहना है की टेन्ट वालो के यहाँ पर काम करने वाले मजदूर भी जानते है कि तिरंगे को किस तरह से लगाना चाहिए लेकिन कुछ लोग ऐसे है जिन्होंने तिरंगे को ही उल्टा फहरा कर तिरंगे का अपमान कर दिया है। हांलाकि बाद में व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने अपनी गलती मानते हुए माफ़ी मांग ली है।

More Stories
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।
बीएचईएल देश के विकास की एक आधारशिला है: एच. डी. कुमारस्वामी