सुनील मिश्रा
हरिद्वार। उत्तराखंड के चमोली एवं जोशीमठ में घटित हुई विगत प्राकृतिक आपदा पर तीर्थ पुरोहित समाज के धड़ा पंचायत फिराहेडियान ने भी अपना गहरा दुख एवं शोक प्रकट किया है। पुरोहितों ने हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मंगलवार की शाम को पांडे वाला स्थित रघुनाथ मंदिर में सामूहिक रूप से उपस्थित होकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर भगवान राम से उनके निमित्त आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर धड़े के महामंत्री उमाशंकर वशिष्ट एवं सदस्य अनिल कौशिक ने प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा तेजी से कराए गए राहत एवं बचाव कार्यों की जमकर सराहना की। इसके साथ ही सेना एवं आइटीबीपी के जवानों द्वारा मलबे में दबे लोगों को सकुशल निकाले जाने पर उनको साधुवाद दिया। इस मौके पर शोक प्रकट करने वालों में सचिन कौशिक, कृष्णा वशिष्ठ, नवीन पच भैया, विपुल मिश्रोटे, शिवओम, देवम प्रदीप निगारे, आयुष, अभिषेक श्रोत्रिय सहित अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।