मनोज सैनी
हरिद्वार। कड़कती सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन हरिद्वार ने जनपद में 112 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। बताते चलें कि विगत दिनों कड़कती सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार ने जनपद में अलाव जलाने के निर्देश दिए थे जिसके परिणामस्वरूप जिला आपातकाल परिचालन केंद्र ने टोल फ्री नंबर के साथ जनपद में अलाव जलाए जाने की सूची जारी की है। हरिद्वार नगर निगम में बस अड्डे व रेलवे स्टेशन के अलावा 19 जगह अलाव जलाने की सूची जारी की है। इसके साथ साथ जनपद बताया गया है कि जनपद में ठंड से अभी तक कोई भी मृत्यु नहीं हुई है और गरीब लोगों को कम्बल भी वितरित किये गए हैं।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।