मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी, हरिद्वार श्री धीराज सिंह गर्व्याल ने जनपद हरिद्वार में स्थानांतरित होकर आए 4 डिप्टी कलेक्टरों के नवीन तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी, हरिद्वार ने आदेशित करते हुए जनहित एवं शासकीय कार्यहित में श्री गोपाल सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी, लक्सर के पद पर तत्काल प्रभाव से तैनात किया जाता है।
श्री लक्ष्मीराज चौहान, डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार को नगर मजिस्ट्रेट, हरिद्वार के पद पर तत्काल प्रभाव से तैनात किया जाता है। श्री जितेन्द्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट / उप जिला मजिस्ट्रेट, भगवानपुर के पद पर तत्काल प्रभाव से तैनात किया जाता है।
श्री अजयवीर सिंह, डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट / उप जिला मजिस्ट्रेट, हरिद्वार के पद पर तत्काल प्रभाव से तैनात किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावी होंगे।

More Stories
जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज और भूपतवाला में बने अस्पताल को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की धामी सरकार पर बोला हमला: कहा बदहाल स्थिति में है जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं।
स्वास्थ्य विभाग को मिले 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक।
बद्री-केदार समेत 47 मंदिरों में गैर सनातनियों के एंट्री बंद। सारा अली खान को केदार दर्शन के लिए देना होगा शपथ पत्र।