मनोज सैनी
देहरादून। चंपावत विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत बिष्ट ने कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र हेमन्त बिष्ट ने आज दिल्ली में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जोत सिंह बिष्ट ने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था।

More Stories
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत
वायरल वीडियो मामले में पुष्पक गैस सर्विस को कारण बताओ नोटिस। 2 दिन में देना होगा जवाब।
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।